राम बीर जाएंगे अवध में सारे चलो साथ में

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

ढोल बजाओ नाचो गाओ ध्वज उठा लो हाथ में ।

राम बीर जाएंगे अवध में सारे चलो साथ में ॥

मन निर्मल कर पहन लो भगवां, राम राज आएगा ।

अब सारे दुखों का अंत, एक पल में हो जाएगा ॥

धरती पर स्वर्ग होगा सब देव होंगे धाम में।

राम विराजेंगे अवध में...

घर-घर दीप जलेंगे, रघुकुल के दीपक आएंगे ।

दूर होगा अंधेरा अब, बुझे दीप जगमगाएंगे॥

नाचेंगे गाएंगे, ढोल मजीरे होंगे हाथ में।

राम विराजेंगे अवध...

कितना भव्य मंदिर बना है मेरे प्रभु श्री राम का ।

द्वार पर अब तेरा होगा राम भक्त हनुमान का ॥

किंशुक और राजू सर झुकायेंगे दरबार में।

राम विराजेंगे अवध...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।