जब अपने महलों में श्री राम आएंगे

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे

पलकें बिछाएंगे, दीपक जलाएंगे

दिल से अभिनंदन होगा, भाव से अभिनंदन होगा

शहनाई गूंजेंगी और ढोल बजाएंगे

जब अपने महलों में श्री राम आएंगे

नगर नगर बस्ती को हम रोशन कर देंगे

जय घोष की गर्जन से अंबर को भर देंगे

ये भगवा धर्म का झंडा ऊंचा लहराएंगे

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे

इस नए महल की हो राघव को लाख बधाई

अब राम की मधुर ध्वनि देंगी दुनिया में सुनाई

हम राम नाम से ही पहचाने जाएंगे

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे

कंवल सब झूम रहे मगन सरयू की धारा

पवन में मस्ती है नाचे गगन पे तारा

अब राम राज होगा सब मंगल गाएंगे

श्री राम आएंगे श्री राम आएंगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।