मैं आया हूँ शरण तेरी मुझे अब तुम संभालोगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं आया हूँ शरण तेरी, मुझे अब तुम संभालोगे ।

न दुनिया जीने देती ही , मुझे अब तुम संभालोगे ॥

न शक्ति है मेरे तन में , न भक्ति है मेरे मन में ।

ओ बाबा भक्ति की ज्योति, बताओ कब जगाओगे ॥

मैं आया हूँ शरण तेरी...

मेरे न भाई बंधू हैं, न मेरा कोई हितकारी ।

प्रभु तर दास जायेगा, गले से जब लगाओगे ॥

मैं आया हूँ शरण तेरी...

तू मेरा है - हूँ मैं तेरा, मुझे अपना बना लो तूम ।

जपे तेरा नाम ये ‘गौरी’, प्रभु तुम कब बुलाओगे ॥

मैं आया हूँ शरण तेरी...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।