मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है ।

इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है ।।

1- तेरा ही टावर हूं बड़े रोब से कहता मैं ।

छोटा सा सेवक हूं ना पूजा जानू मैं।

बस तेरा -2 नाम ही तो मेरी ज़िन्दगानी है।

इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है ।

2- सच्चे भावों से ही सांवरिया रीझता है ।

औकात से भी ज्यादा तेरे दर पर मिलता है ।।

हारे के -2 सहारे की जयकार लगानी है ,

इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है ।

3- सांसों की माला से तेरा नाम रखूं हरदम ।

तू ही तो मात-पिता और तू मेरा हमदम ।।

किंशुक के -2 जीवन की ये सच्ची कहानी है।

इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।