राम सिया आने वाले है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया में अब लोगो के दुःख कटने वाले हैं

राम सिया आने वाले है राम सिया आने वाले

अवध में आने वाले है राम सिया आने वाले है

दशरथ के घर जन्म लिया नाम रखा था राम

दुनिया को है मोक्ष दिया यही था उनका काम

गली गली और गांव गांव को ख़ूब सजाने वाले है

बलियो में बल रखने वाले परम भक्त हनुमान

राम नाम की रटन लगाना यही है इनका काम

अंजनी पुत्र हनुमत देखो आये जीत दिलाने है

घर घर भगवा लहराएगा सबको हुआ है मान

धर्म सनातन लाना है किया था ये ऐलान

मोदी और योगी भी बन गये

पवन और अंकित भी बन गये देखो राम दीवाने है

राम सिया आने वाले है अयोध्या आने वाले है

मेरे प्रभु आने वाले है सियावर आने वाले है

राम सिया आने वाले है राम सिया आने वाले

अवध में आने वाले है राम सिया आने वाले है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।