आज तो बधाई बाजे श्याम धाम में

पारंपरिक
श्री गणेश भजन खाटू श्याम भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

।। श्री श्याम जन्मोत्सव की लाख लाख बधाई ।।

आज तो बधाई बाजे

( बाबा श्याम जन्म महोत्सव पर विशेष )

आज तो बधाई बाजे , श्याम धाम में ,

श्याम धाम में ,श्याम धाम में ,खाटू धाम में बाजे -बाजे ....

देत बधाई अम्बा पार्वती माँ। लेत बधाई आज अहिलवती मां॥

पांडव कुल का चमका तारा ,ढोल नगारा बाजे ,बाजे-

आज तो बधाई....

देने बधाई ब्रह्मा विष्णु जी आये। शेष महेश गणेश जी आये॥

मात शारदा ,देव ऋषि ,नारद की वीणां बाजे ,बाजे-

आज तो बधाई....

देने बधाई सियाराम जी आये। कृष्ण कन्हैया राधा को लाये॥

हनुमान बजरंग बली संग ,संत भक्तजन नाचे। नाचे -

आज तो बधाई....

आज जन्मदिन कृष्ण-वपु का । खाटूपति श्याम प्रभु का॥

कहै ‘‘मधुप’’ बंट रही मिठाइयां ,श्याम जयकारा गाजे ,गाजे-

आज तो बधाई.... ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।