तेरी भक्ति का है कमाल मेरी माँ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तेरा लाल हो गया है निहाल मेरी मां -2

सब तेरी भक्ति का है कमाल मेरी मां ,

मेरा हाल हो गया है खुशहाल मेरी माँ ।

सब तेरी भक्ति का है कमाल मेरी मां,

तेरा लाल हो गया है निहाल मेरी मां॥

सब मुझेे पूछते हैं क्यों मैं इतना मुस्कुराऊं-2

मेरी मां का है यह प्यार जितना चाहूं बढ़के पाऊं,

सदा दुख से मैं रहूं बेख्याल मेरी मां ,

सब तेरी भक्ति ....

तेरा लाल हो गया है निहाल मेरी मां-2

तेरी कृपा की जग में कोई हद ही ना दिखे मां-2

मुझे हर बुरी नजर से सदा दूर तू रखे मां,

कभी रूठे ना तू बड़ी है दयाल मेरी मां।

सब तेरी भक्ति....

तेरा लाल हो गया है निहाल मेरी मां-2

सब तेरी भक्ति....

मां तुझेसे मांगने की आदत ही छोड़ दी है -2

तरसने के लिए तू कभी ना छोड़ती है ,

तेरी ममता से हुआ हूं मालामाल मेरी मां।

सब तेरी भक्ति....

तेरा लाल हो गया है निहाल मेरी मां,

सब तेरी भक्ति....-2

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।