माई तेरी ज्योत जले दिन राती

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

माई तेरी ज्योत जले दिन राती।

जले दिन राती मां जले दिन राती।।

माई तेरी ज्योत जले दिन राती।

काहेन को तेरो दीप बनावा-2

और काहे की बाती-2

माई तेरी ज्योत....

तन मन को दीप बनावा-2

और नैनों की बाती।-2

माई तेरी ज्योत....

काहेन को तेरो तेल बनावा-2

और काहेन की बाती।-2

माई तेरी ज्योत....

अंसुवन जल का तेल बनावा-2

और नैनन की बाती।-2

माई तेरी ज्योत....

कौन सुहागन तेरो दीप बनावा-2

कौन बनावे बाती।-2

माई तेरी ज्योत....

सीता सुहागन तेरो दीप बनावा-2

राम बनावे बाती-2

माई तेरी ज्योत.... ।

जले दिन राती मां जले दिन राती।

माई तेरी ज्योत जले दिन राती।-2 ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।