है कलयुग का राजा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

है कलयुग का राजा वह शीश का दानी ।।

सारी दुनिया हुई है मेरे श्याम की दीवानी।।

सारे जग में खाटू वाले श्याम का डंका बाज रहा ।

खाटू धाम से बैठा वह भक्तों के काज सवार रहा॥-2

विश्वास उसको यह हो रहा है,श्याम का प्रेमी वो बन गया है,

देता है जो हारे को सहारा,वही लगे श्री श्याम को प्यारा,

सच्चे प्रेमी की करता है हरदम यह निगरानी,

है कलयुग का राजा वह.....

गली गली और गांव गांव में एक यही जयकार है।

खाटू वाले श्याम धनी का सच्चा यह दरबार है॥-2

सच्ची पुकार हो तो दर पर बुलाये,सोए हुए उसके भाग्य जगाए,

श्याम प्रभु को दिल से बुला लो,सोए हुए अपने भाग्य जगा लो,

श्याम ही है आधार जगत में -2, श्याम ही तारण हारी,

है कलयुग का राजा वह.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।