वृषभानु की दुलारी बड़ी प्यारी लागे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( मधुप जी का सुप्रसिद्ध राधा रानी भजन )

वृषभानु की दुलारी बड़ी प्यारी लागे।

बड़ी प्यारी लागे ,सुकुमारी लागे - वृषभानुं की दुलारी ...

रंग रंगीली छैल छबीली। गुण गर्वीली ,रूप रसीली ॥

मन मोहिनी कोटिचन्द्र उजियारी लागे - वृषभानु की दुलारी ...

ब्रजेश्वरी रासेश्वरी राधा। परिपूर्ण परमेश्वरी राधा ॥

छटा तीन लोक से न्यारी लागे - वृषभानु की दुलारी ...

प्रेमदेव पटरानी राधा। वरदायिनी कल्याणी राधा ॥

दीन हीन ' मधुप ' हितकारी लागे - वृषभानु की दुलारी ...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।