श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

{ मधुप जी का विश्व प्रसिद्ध भजन }

श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी

श्याम चंदा ते श्यामा चकोरी | बड़ी सुंदर है दोनों की जोरी ||

मोर मुकुट पीताम्बर धरैया | मुरलीधर है यह कृष्ण कन्हैया ||

नीलाम्बर धर है भानूं किशोरी -बड़ी सुन्दर है ...

श्याम रसिया है श्यामा रसीली | कृष्ण छलिया,राधा है शर्मीली ||

कृष्ण काला अरु राधा है गोरी -बड़ी सुन्दर है ...

गिरधर गोपाल गोकुल का राज | ब्रज की सरकार है रानी राधा ||

प्राण जीवन ,परमधन तजौरी - बड़ी सुन्दर है ...

दोनों ही रूप रस की वो धारा | जिस में डूबा है संसार सारा ||

नंद नंदन यह भानूं किशोरी - बड़ी सुन्दर है ...

दोनों में प्रेम है इतना ज्यादा | राधा मोहन , मोहन है राधा ||

कृष्ण मन का मधुप,राधा भोरी-बड़ी सुन्दर है ...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।