लगन भोले से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

लगन भोले से लगा बैठे, जो होगा, देखा जाएगा ।

जो होगा, देखा जाएगा, जो होगा, देखा जाएगा ।

तुम्हें अपना बना बैठे, जो होगा, देखा जाएगा...

लगन भोले से लगा बैठे...

हमारे पास में तुम हो, तुम्हीं तुम याद आते हो ।

यह बातें सब ही भुला बैठे, जो होगा, देखा जाएगा...

लगन भोले से लगा बैठे...

बचाते हो तुम्हीं सब को, तुम्हारी इतनी करुणा है ।

इसी विश्वास में बैठे, जो होगा देखा जाएगा...

लगन भोले से लगा बैठे...

न घर परिवार की चिंता, न जीने मरने का डर है ।

तेरे मंदिर में आ बैठे, जो होगा देखा जाएगा...

लगन भोले से लगा बैठे...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।