पैदल खाटू आएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रिंंगस से निशान उठा के, मस्ती में तूफान मचाके, तेरी जय जैकार बुला के, पैदल खाटू आएंगे।

सुन लेना रे बाबा सब की अब की बार जो आएंगे।।

1- यूं तो तू सुनता है सबकी,

जिसने लगा दी दर पर अर्जी

हम भी भाग्य आजमाएंगे

सुन लेना रे बाबा सब की अब की बार जो आएंगे।।

2- छोटे-छोटे बच्चे नाचे

जोश जवानों का देख तू आके

बूढ़े भी थक ना पाएंगे।

सुन लेना रे बाबा सब की अब की बार जो आएंगे।।

3- बोले किंशुक सुनो रे साथी

बाबा दूल्हा हम बाराती

प्रकाश सेहरा सजाएंगे ।

सुन लेना रे बाबा सब की अब की बार जो आएंगे।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।