मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ एक बार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा छोटा सा संसार, हरी आ जाओ एक बार ।

हरी आ जाओ, हरी आ जाओ ॥

योगी का भेस बना कर के,

इस तन पर भसम रमा कर के,

मैं अलख जगाऊं द्वार ।

हरी आ जाओ एक बार ॥

मधुबन की रंगीली कुंजन में,

तुन छिपना राधा के मन में,

यह पपीहा करे पुककर ।

हरी आ जाओ एक बार ॥

घनश्याम मुरारी मधुसुधन,

आओ आओ मेरे प्यारे मोहन,

यह दुखिया करे पुकार ।

हरी आ जाओ एक बार ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।