मेरे साथ रहना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा देखो मेरी ओर, मैं हूं अति कमजोर,

मेरे साथ रहना.....

नैया है भवर में खाये रे हीचकोले, संभालो पतवार,

मैने कीये लाखो जतन मेरे बाबा, गया हूं अब हार,

गया हूं अब हार, संभालो पतवार,

बाबा देखो मेरी ओर.....

तु ही मेरा मालिक तु ही है एक साथी, सिखाया है यही,

तु ही गर रूठे तो जाएंगे कहा ये, बताया ही नहीं,

बताया ही नहीं, सिखाया ही नहीं,

बाबा देखो मेरी ओर.....

जग का सताया तू ने ही अपनाया, तुम्हीं से मेरी आस,

चाहे आधी रातो में तुझको बुलाऊ, आएगा मेरे पास,

आएगा मेरे पास, है पूरा विश्वास,

बाबा देखो मेरी ओर.....

तुझसे ना छानी सचिन की कहानी, तू जाने सारी बात,

तेरे आगे बाबा समर्पण मेरा, उठाऊं दोनो हाथ,

उठाऊं दोनो हाथ, संभालो दीनानाथ,

बाबा देखो मेरी ओर.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।