उज्जैन की नगरीया है सुंदर बड़ी

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

उज्जैन की नगरीया है सुंदर बड़ी,

सुंदर बड़ी हो सुंदर बड़ी,

उज्जैन की नगरीया है सुंदर बड़ी.....

महाकाल को सब विराजते है यहाँ,

महाकाल को सब पूजते है यहाँ,

सारी दुनिया में इनकी शक्ति बड़ी,

उज्जैन की नगरीया है सुंदर बड़ी.....

याम की भी यहाँ पर चलती नहीं,

ज़िंदगी कभी यहाँ थमती नही,

दर्शन को भक्तो की भीड़ खड़ी,

उज्जैन की नगरीया है सुंदर बड़ी.....

संकट के आने से पहले ये देते है टाल,

सबकी रक्षा करते है मेरे महाकाल,

आये भक्तो के यहाँ भीड़ पड़ी,

उज्जैन की नगरीया है सुंदर बड़ी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।