चिट्ठी देवों के नाम लिख दो

पारंपरिक
विष्णु भगवान भजन विविध भजन vishnu
॥ पावन पाठ ॥

चिट्ठी देवों के नाम लिख दो,

मेरा सब को प्रणाम लिख दो......

पहला नाम गणपत का लिख दो,

संग में रिद्धि सिद्धि लिख दो,

नीचे शुभ और लाभ लिख दो, मेरा सब को प्रणाम लिख दो.....

दूजा नाम ब्रह्मा का लिख दो,

संग में ब्रह्माणी का लिख दो,

नीचे सृष्टि के रचईता लिख दो, मेरा सब को प्रणाम लिख दो......

तीजा नाम विष्णु का लिख दो,

संग में लक्ष्मी जी का लिख दो,

नीचे शंखो के बजैया लिख दो, मेरा सब को प्रणाम लिख दो.......

चौथा नाम भोले का लिख दो,

संग में गौरा जी का लिख दो,

नीचे डमरु के बजैया लिख दो, मेरा सब को प्रणाम लिख दो.......

पांचवा नाम श्री राम जी का लिख दो,

संग में सीता जी का लिख दो,

नीचे धनुष के चलैया लिख दो, मेरा सब को प्रणाम लिख दो.....

छठवां नाम कान्हा का लिख दो,

संग में राधा जी का लिख दो,

नीचे मुरली के बजैया लिख दो, मेरा सब को प्रणाम लिख दो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।