जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में

जया किशोरी जी
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जी लेंगे सरकार तेरी सरकारी में,

हमें रख लेना श्री श्याम तेरी दरबारी में,

तेरा रुतबा तेरा नजारा दो जहा से न्यारा है,

दिलबर मेरे तुमसा न कोई लगदा मुझको प्यारा है,

आ गया मुजको मजा तेरी यारी में,

हमें रख लेना श्री श्याम तेरी.......

हुकुम जोभी करदे बाबा काम वैसा ही करू,

तेरे लिए अगर मरना पड़ा तो,

तेरे दर पर ही मरू,

क्या रखा है एसी रिश्तेदारी में,

हमें रख लेना श्री श्याम तेरी.....

तेरी लीला तेरे भजनों को सदा गाती रहू,

ऐसी किरपा करदे बाबा दर तेरे आती रहू,

क्या करू बन जाऊ तेरी प्यारी मैं,

हमें रख लेना श्री श्याम तेरी...

तेरी किरपा हो जाये अगर जग में तेरा नाम करू,

देना इतनी शक्ति बाबा आफतो से ना डरु,

श्याम नाम ॐ करदे दुनिया सारी में,

हमें रख लेना श्री श्याम तेरी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।