राम का नाम लो या श्याम की पूजा कर लो

अनुराधा पौडवाल
श्री कृष्ण भजन राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राम का नाम लो,

या श्याम की पूजा कर लो,

कोई अंतर नही दोनो मे,

भरोसा करलो.....

जीवन मे जप लो बस दो ही नाम,

राम कहो कहलो श्याम,

सुमिरन जो दिन रैन इनका करे,

संकट रहेगा उनसे परे,

राम का नाम लो या श्याम की...

राघव ने रावण का तोड़ा है मान,

माधव ने छीने है कंस के प्राण,

एक तो बृज मे माखन चुराये,

दूजे ने बेर शबरी के खाये,

राम का नाम लो या श्याम की.....

राम का नाम लो,

या श्याम की पूजा करलो,

कोई अंतर नही दोनो मे,

भरोसा करलो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।