साईं से अगर एक पल भी

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

साईं से अगर एक पल भी,

तू लगन लगाएगा,

सच यही है साई तेरी,

जिंदगी बनाएगा,

साई राम जपता है जो,

साई को वो प्यारा है,

मन में साई बस जाए तो,

समझो वारा न्यारा है,

साई तुझपे भी खुशियों की,

रौशनी लुटाएगा,

सच यही है साई तेरी.....

सौ दुखो की एक दवा है,

वो है नाम साई का,

मैं नहीं ये सब कहते है,

सच्चा धाम साई का,

साई राम जपले मन से,

चैन तू भी पाएगा,

सच यही है साई तेरी.....

साई से अगर एक पल भी,

तू लगन लगाएगा,

सच यही है साई तेरी,

जिंदगी बनाएगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।