हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज – तुम्ही मेरे मंदिर तुम्ही मेरी

बीच भंवर में नैया हमारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी.......

तेरा है भरोसा तेरा आसरा है,

इतना तो प्यारे तुम्हे भी पता है,

सब जानते हो हे चक्रधारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी......

तेरे सिवा मैं किसको बुलाऊँ,

किसपे मैं अपना जोर चलाऊँ,

झूठा दिखावा है ये दुनियादारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी.....

तुम्हे ही पुकारूँ बाट निहारूं,

पल पल मैं तेरा नाम उचारूं,

तुम्ही पे टिकी है नजरें हमारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी......

विश्वास मेरा टूटे ना स्वामी,

विनती यही है ना हो बदनामी,

बिन्नू से तेरी पुरानी है यारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी......

बीच भंवर में नैया हमारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी,

हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।