श्यामा तेरी आरती कन्हैया तेरी आरती

पारंपरिक
श्री कृष्ण आरती कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्यामा तेरी आरती, कन्हैया तेरी आरती,

सारा संसार करेगा कर जोड़ के,

सिर पर सोहना मुकुट बिराजै,

गल बैजन्ति माला साजै,

और पुष्पन के हार,

करेगा कर जोड़ के,

श्यामा तेरी....

ब्रह्मादिक तेरो यश गावे,

नारद सारद ध्यान लगावे,

और करे जय जयकार,

करेगा कर जोड़ के,

श्यामा तेरी.....

मैं हु दीनन दुखियां भारी,

आया हु प्रभु शरण तिहारी,

रखियो लाज हमार,

करेगा कर जोड़ के,

श्यामा तेरी.....

प्रेम सहित जो आरती गावे,

राधा माधव के फल पावे,

पाये सुयस अपार,

करेगा कर जोड़ के,

श्यामा तेरी....

श्यामा तेरी आरती, कन्हैया तेरी आरती,

सारा संसार करेगा कर जोड़ के

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।