ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय

नरेन्द्र चंचल
महादेव मंत्र शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय,

शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय.....

जब-जब डोले जीवन नैया शिव की महिमा गाओ,

सारे जग के हैं वो रचैया शिव की शरण में आओ,

संकट आये कष्ट रुलाए जब जब जी घबराए,

ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय......

सबसे प्यारे सबसे न्यारे बाबा भोले भाले हैं,

भांग धतूरे की मस्ती में रहते मस्त निराले हैं,

बम बम भोले कहते जाओ जो दम आए जाए,

ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय.....

आधा चंदा माथे सोहे गल सर्पों की माला,

तेजधारी के तेज से पाए सारा जग उजियाला,

डम डम डमरू बोले शिव का सातों सुर दोहराए,

ॐ नमः शिवाय, बोलो ॐ नमः शिवाय......

विपदा छायी राम पे भारी शिव-शक्ति का जाप किया,

बजरंगी की शक्ति बनके राम का शिव ने साथ दिया,

रामेश्वर की पूजा करते राम यही फरमाये,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय.....

शिव शंभू का महामंत्र है, मुक्ति का उपाय,

ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।