महाकाल तेरा नाम तो कमाल कर गया

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

महाकाल तेरा नाम तो कमाल कर गया,

मैं तो जपते जपते मालामाल हो गया.....

जबसे लागी लगन तुमसे शंकर छूटी है मोह माया,

सारी दुनिया को छोड़ के बाबा मैं तेरे दर आया,

जबसे दर तेरे आया धमाल हो गया,

मैं तो जपते जपते मालामाल हो गया,

महाकाल तेरा नाम...........

मन के मंदिर में तू ही है जोगिया तू ही है घट घट में,

गम में तू ही है खुशियों में तू ही, तू ही है संकट में,

मेरे जीवन में तेरा ख़याल हो गया,

मैं तो जपते जपते मालामाल हो गया,

महाकाल तेरा नाम...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।