जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो,

प्यारा प्यारा दरस दिखाया करो,

जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो,

मीठी मीठी मुरली सुनाया करो,

जल्दी जल्दी सांवरे.......

शिमला मसूरी हम नहीं जाएँ,

हमको तो वृन्दावन ही भाये,

जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो,

मथुरा के दर्शन कराया करो,

जल्दी जल्दी सांवरे........

DJ की धुन पे हम नहीं नाचे,

हम तो मुरली की धुन पे ही नाचे,

जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो,

हमारे संग रास रचाया करो,

जल्दी जल्दी सांवरे..........

फिल्मी गानो को हम नहीं गायें,

हम तो श्याम भजन ही गायें,

जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो,

हरी नाम कीर्तन कराया करो,

जल्दी जल्दी सांवरे........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।