हनुमान की कृपा से कमाल हो गया

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हनुमान की कृपा से कमाल हो गया,

तेरे दर पर जब से आया मालामाल हो गया......

तेरी शरण में आकर मिला मुझको सहारा,

तेरी कृपा से चलता है मेरा गुजारा,

जो तेरे दर पर आया निहाल हो गया,

तेरे दर पर जब से आया मालामाल हो गया,

हनुमान की कृपा से कमाल हो गया,

तेरे दर पर जब से आया मालामाल हो गया......

कलयुग में बाबा तेरा ही डंका बजेगा,

हर घर का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा,

तेरी कृपा से जीवन खुशहाल हो गया,

तेरे दर पर जब से आया मालामाल हो गया,

हनुमान की कृपा से कमाल हो गया,

तेरे दर पर जब से आया मालामाल हो गया......

यह दास बाबा अब तेरे सहारे,

छोटा सा है यह जीवन तेरे दर पर गुजारे,

जो सोचा ना वह पाया कमाल हो गया,

तेरे दर पर जब से आया मालामाल हो गया,

हनुमान की कृपा से कमाल हो गया,

तेरे दर पर जब से आया मालामाल हो गया........

"मधुर भजन बेला"

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।