मैया जी तेरा प्यार चाहिए

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया जी तेरा प्यार चाहिए,

प्यार चाहिए तेरा दीदार चाहिए....

मैया जी के सिर पे मुकुट सजाएंगे,

माथे तिलक और बिंदिया लगाएंगे,

गले मे हीरा वाला हार चाहिए,

मैया जी तेरा प्यार......

तेरा दर है अनोखा कभी मिलता ना धोखा,

तेरे नाम वाला मंतर, मैया सबसे चोखा,

लाल लाल चुनड़ी गोटे दार चाहिए,

मैया जी तेरा प्यार.....

चमेली गुलाब जूही चंपा सजाऊंगा,

छोटी छोटी कलीयां मैं लेके आऊंगा,

सुंदर सुंदर फूलों का हार चाहिए,

मैया जी तेरा प्यार.......

आवो कभी घर मेरे बालक पुकारता,

कब आवे मैया मेरी रस्ता निहारता,

भजनों की प्यासा को भंडार चाहिए,

मइया जी तेरा प्यार......

H K PYASA

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।