मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ,

भोले बाबा के साथ डमरू वाले के साथ.....

भोले देखो तुम्हारा जुड़ा,

बड़ा प्यारा लगे मेरी गजरे के साथ,

मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ......

भोले देखो तुम्हारा चंदा,

बड़ा प्यारा लगे मेरी बिंदिया के साथ,

मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ

भोले देखो तुम्हारी नाग माला,

बड़ी प्यारी लगे मेरे हरवा के साथ,

मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ......

और देखो तुम्हारा डमरु,

बड़ा प्यारा लागे मेरे कंगना के साथ,

मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ......

भोले देखो तुम्हारी मृगछाला,

बड़ी प्यारी लगे मेरे लहंगे के साथ,

मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ......

भोले देखो तुम्हारे यह घुंघरू,

बड़े प्यारे लगे मेरी पायल के साथ,

मैंने फ़ेरे लिए भोले बाबा के साथ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।