बड़े भाग्य तूने बेरी के बेर पाए

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

बड़े भाग्य तूने बेरी के बेर पाए,

तुझे चख चख के मेरे श्री राम खाए,

जिस रस्ते से राम जी आए,

शबरी वहां पर फूल बिछाए,

कहीं कांटे ना प्रभु जी को चुभ जाए,

तुझे चख चख के मेरे श्री राम खाए,

आए जब श्री राम रमईया,

धन्य हुई शबरी की कुटिया,

रंग भक्तिन की भक्ति पर बरसाए,

तुझे चख चख के मेरे श्री राम खाए,

खट्टे खट्टे बेर हटाती,

मीठे मीठे प्रभु को खिलाती,

नैनो से प्रेम सागर ये छलकाए,

मेरे प्रभु को नजरिया ना लग जाए,

तुझे चख चख के मेरे श्री राम खाए,

बड़े भाग्य तूने बेरी के बेर पाए,

तुझे चख चख के मेरे श्री राम खाए॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।