सतगुरु के गुण गाया करो जीवन सफल बनाया करो

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सत्संग में सब आया करो जीवन सफल बनाया करो.....

आओ रे भक्तों कर्म कमा लो,

सतगुरु के गुण गाया करो जीवन सफल बनाया करो.....

सूरत की दो पहल बना लो,

मन सत्संग में लगाया करो जीवन सफल बनाया करो......

काया नगर की धरती बना लो,

बीज नाम का बोयो करो जीवन सफल बनाया करो.....

जब खेती तेरी उपजन लागे,

रस अमृत पानी डाला करो जीवन सफल बनाया करो.....

जब चिड़िया चुगने को आवे,

ज्ञान के गोले गिराया करो जीवन सफल बनाया करो......

श्री सतगुरु जी ज्ञान बतावे,

भ्रम के मेल को धोया करो जीवन सफल बनाया करो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।