साईं दीदार तेरा हो जाए मुझ पे उपकार तेरा हो जाए

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं दीदार तेरा हो जाए,

मुझ पे उपकार तेरा हो जाए ।

मेरी क्या सब की यह तमन्ना है,

सारा संसार तेरा हो जाए ।

देख ले तुझ को अगर चमन वाले,

फूल क्या खार तेरा हो जाए ।

इससे पहले के ले वो सबसे हिसाब,

हर गुनेहगार तेरा हो जाए ।

तेरा घर-बार मेरा हो बैठा,

मेरा घर-बार तेरा हो जाए ।

तुने बांटा हैं प्यार लाखों में,

मुझ से भी प्यार तेरा हो जाए ।

यह दुआ कर के एक बार नहीं,

साईं हर बार तेरा हो जाए ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।