हम परदेसी फकीर कोई दिन याद करोगे

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हम परदेसी फकीर,

कोई दिन याद करोगे,

भजले श्री रघुवीर,

कोई दिन याद करोगे,

हम परदेसी फकीर,

कोई दिन याद करोगे......

इस सत्संग को भूल ना जाना,

सत्संग में तुम प्रतिदिन जाना,

करलो अरज मंजूर,

कोई दिन याद करोगे,

हम परदेसी फकीर,

कोई दिन याद करोगे......

कोई दुखिया दुःख से रोवे,

कोई सुखिया चैन से सोवे,

साधु भजे रघुवीर,

कोई दिन याद करोगे,

हम परदेसी फ़क़ीर,

कोई दिन याद करोगे......

मात पिता और भाई बहना,

भूल चूक की माफ़ी देना,

मैं हूँ तुच्छ शरीर,

कोई दिन याद करोगे,

हम परदेसी फ़क़ीर,

कोई दिन याद करोगे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।