तेरे चरणों में अब तो ठिकाना है मेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई कहता है सारा ज़माना है मेरा,

कोई कहता है अपना बेगाना है मेरा,

कोई कहता कुबेर का खज़ाना है मेरा,

तेरे चरणों में, ओ बाबा खाटू में,

तेरे चरणों में अब तो ठिकाना है मेरा.....

कैसे कह के बताऊँ तूने जो भी किया है,

मैं जो खाऊं मैं जो गाऊं सब तूने ही दिया है,

ये जो गड्डियों में बाबा आना जाना है मेरा,

सब तुमसे है केवल बहाना है मेरा,

कोई कहता कुबेर का खज़ाना है मेरा,

तेरे चरणों में, ओ बाबा खाटू में,

तेरे चरणों में अब तो ठिकाना है मेरा.....

जबसे तुमसे जुड़ा हूँ मैंने हर नाता तोड़ा,

एक तेरे ही भरोसे मैंने संसार छोड़ा,

बाबा तुमसे ही उजला सवेरा है मेरा,

जबसे खाटू में डाला है अब मैंने डेरा,

कोई कहता कुबेर का खज़ाना है मेरा,

तेरे चरणों में, ओ बाबा खाटू में,

तेरे चरणों में अब तो ठिकाना है मेरा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।