जोर से लगाओ जयकारा श्याम दौड़े चले आएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जरा जोर से लगाओ जयकारा श्याम दौड़े चले आएंगे.....

आओ सजाएं सांवरे की पालकी,

मिल जय बोलो जय श्री श्याम की,

फिर चमकेगा किस्मत का तारा श्याम दौड़े चले आएंगे......

घिसकर चंदन तिलक लगाओ,

सोने चांदी का मुकुट पहनाओ,

मेरे श्याम का सिंगार बड़ा प्यारा श्याम दौड़े चले आएंगे.....

गंगाजल स्नान कराओ,

मोगरा गुलाब और इत्र लगाओ,

फिर देखो बाबा का नजारा श्याम दौड़े चले आएंगे.....

भक्तों पर वह नजर डालता,

संकट पल में वह हर लेता,

देखो मोरछड़ी का नजारा श्याम दौड़े चले आएंगे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।