जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे,

ओ रसिया तेरे पीछे,

जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे......

तेरे पीछे कान्हा मैं तो वृन्दावन आई रे,

वृन्दावन आई रे,

ऐसी सुरीली तूने बांसुरी बजाई रे,

बांसुरी बजाई रे,

ये जीवन मोड़ लिया सांवरे तेरे पीछे,

ओ रसिया तेरे पीछे,

जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे.....

हुई मैं दीवानी मेने छोड़ा ये जमाना रे,

छोड़ा ये जमाना रे,

लागी लगन है अब तो श्याम को ही पाना रे,

श्याम को ही पाना रे,

ये रिश्ता जोड़ लिया सांवरे तेरे पीछे,

ओ रसिया तेरे पीछे,

जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे......

कैसे मैं आऊं तेरी टेढ़ी है डगरिया रे,

टेढ़ी है डगरिया रे,

तुमको रिझाऊं कैसे बांके सावंरिया रे,

बांके सावंरिया रे,

ये घूँघट खोल दिया सांवरे तेरे पीछे,

ओ रसिया तेरे पीछे,

जगत सब छोड़ दिया सांवरे तेरे पीछे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।