खाटू वाले ऐसा तेरा प्यार चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आंखे बन्द करूं तो दीदार चाहिए,

खाटू वाले ऐसा तेरा प्यार चाहिए,

एक बार नहीं बार बार चाहिए,

खाटू वाले श्याम तेरा प्यार चाहिए......

मिल जाए प्यार तेरा कमी किस बात की,

मुझको जरूरत है बाबा तेरे साथ की,

तेरे जैसा सच्चा मददगार चाहिए,

नीले वाले श्याम तेरा प्यार चाहिए.....

हारने ना देना कभी मुुश्किल में दास को,

पूरी करना बाबा मेरी छोटी बड़ी आस को,

रहमतों का मुझे भंडार चाहिए,

नीले वाले श्याम तेरा प्यार चाहिए.....

लोग कहें ‘विक्रम’ तो लाडला है श्याम का,

ऐसा लगे टैग बाबा मुझे पे तेरे नाम का,

हर जन्म ही तेरा दरबार चाहिए,

खाटू वाले ऐसा तेरा प्यार चाहिए.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।