श्याम आपकी कृपा से ये साँस चल रही है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हे नाथ प्राणाधार जीवन तेरे सहारे,

श्याम आपकी कृपा से ये साँस चल रही है......

ये नैन कबसे प्यासे तेरी राह तक रहे है,

आता नहीं नजर क्यूँ कब से बरस रहे है,

श्यामआपकी......

दीनों के दीनानाथ सागर हो तुम दया के,

आशा की ये किरणे तुमसे ही जुड़ रहे है,

श्याम आपकी......

दुनियाँ बनाने वाले हम है कृतज्ञ तेरे,

आज्ञा में तेरे चल हम वन्दना कर रहे हैं,

श्याम आपकी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।