तेरा दीवाना हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम बाबा,

आया तेरे धाम बाबा,

श्याम का दीदार हो गया,

हाय,,

तेरा दीवाना हो गया,

ओ मेरे प्यारे,

तेरा दीवाना हो गया.....

श्याम तेरी गलीयों में आया हूं हार के,

मैंने सुना है तू हारे का सहारा है,

खाटूवाले श्याम बाबा,

अहिल्यावती प्यारे,

बने बर्बरीक मेरे श्याम,

खाटूवाले,

खाटूवाले बाबा श्याम,

ओ मेरे प्यारे,

खाटूवाले बाबा श्याम.....

मेरे श्याम मेरे प्यारे तुम ही हो मेरे सहारे,

मेरी ये जीवन नैया चलती है तेरे सहारे,

थाम लो ये हाथ मेरा,

ओ मेरे श्याम प्यारे,

खाली झोली भर दो मेरी,

बाबा मेरे,

खाटूवाले बाबा श्याम,

ओ मेरे प्यारे,

खाटुवाले बाबा श्याम......

श्याम तेरे भगतों से सुनी मैंने बात है,

हारे का सहारा है तू मुझको सहारा दे,

मेरी ये अर्जी बाबा करलो स्वीकार तुम,

दर पे मैं आया तेरे श्याम,

खाटूवाले,

खाटूवाले बाबा श्याम,

ओ मेरे प्यारे खाटूवाले बाबा श्याम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।