जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,

जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो,

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,

जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो.....

मथुरा में कान्हा जन्म लियो है,

गोकुल में नंद घर आनंद भयो है,

विष्णु जी लिये अवतार बधाई हो बधाई हो,

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,

जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो.....

चंदा सा मुखड़ा घुंघराले बाल हैं,

होठो पे छाई मीठी मुस्कान है,

सांवरे सलोने घनश्याम बधाई हो बधाई हो,

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,

जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो.....

मैया यशोदा बलि बलि जावें,

नंदबाबा जी खुशियां मनावें,,

पलना में झूले नंदलाल बधाई हो बधाई हो,

जन्मे हैं बाल गोपाल बधाई हो बधाई हो,

जन्मे यशोदा के लाल बधाई हो बधाई हो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।