हे कौशल नंदन राम

पारंपरिक
श्री राम आरती राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हे कौशल नंदन राम

================

धुन- मेरे घर के आगे साईं नाथ

हे कौशल नंदन राम, तेरा मंदिर मिल जाए ll

जब द्वार तेरे आऊँ, तेरा दर्शन मिल जाए ll

हे कौशल,,, जय हो lll नंदन राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^

हर शाम सवेरे मैं, तेरे मंदिर में आऊँ l

तेरी पूजा करके तो, तेरी आरती मैं गाऊँ ll

जब, भजन करूँ तेरा, रस कानों में घुल जाए l

जब द्वार तेरे आऊँ, तेरा दर्शन मिल जाए l

हे कौशल,,, जय हो lll नंदन राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^

श्री राम भक्त हनुमान, तोहे प्रणाम करूँ l

तेर चरणों में रहकर, कोई ऐसा काम करूँ ll

तेरी, सेवा में रहकर, मेरी किस्मत खुल जाए l

जब द्वार तेरे आऊँ, तेरा दर्शन मिल जाए l

हे कौशल,,, जय हो lll नंदन राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

^

तेरे भक्तों की सेवा कर, जीवन को सफ़ल करूँ l

तेरी महिमा को गा कर, मैं उस पे अम्ल करूँ ll

तेरा, यह भक्त भी, तेरे मंगल गुण गाए l

जब द्वार तेरे आऊँ, तेरा दर्शन मिल जाए l

हे कौशल,,, जय हो lll नंदन राम,,,,,,,,,,,,,,,,,,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।