राम का नाम दवाई है

मीरा बाई
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम का नाम दवाई है मेरे सतगुरु ने बताई है.....

पी गए हनुमान बलशाली,

तागत आ गई उनमें भारी,

सीना फार दिखाई है मेरे सतगुरु ने बताई है....

पी गए नरसी भगत मुस्काके,

भात भर दिया पल भर में आके,

माया खुब लुटाई है मेरे सतगुरु ने बताई है.....

द्रोपति नारी बहुत सताई,

आ गए कृष्ण बने सहाई,

साड़ी खूब बढाई है मेरे सतगुरु ने बताई है.....

जहर के प्याले जब भिजवाई,

हंसकर पी गई मीराबाई,

प्याले में दिखे कन्हाई है मेरे सतगुरु ने बताई है......

पी गए भगत सभी मतवाले,

हरि सत्संग में कर दिए चालें,

हरि ने दरस दिखाई है मेरे सतगुरु ने बताई है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।