तेरा दर्शन मिला मुझको नजारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा दर्शन मिला मुझको नजारा हो तो ऐसा हो,

तेरी किरपा से चलता है गुज़ारा हो तो ऐसा हो......

जमाने में नहीं देखा कोई दातार इस जैसा,

हमें ये नाज़ है मालिक, हमारा हो तो ऐसा हो.....

ये हर दिल की तमन्ना है,

तेरा दर्शन मिले सबको,

रहे तू सामने मेरे, नज़ारा हो तो ऐसा हो......

गया ना लौटकर ख़ाली, जो आया माँगने तुमसे,

दिया औक़ात से ज़्यादा, द्वारा हो तो ऐसा हो......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।