लगाले प्रेम ईश्वर से अगर तू मोक्ष चाहता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लगाले प्रेम ईश्वर से,

अगर तू मोक्ष चाहता है.....

रचा उसने जगत सारा,

करे वो पालना सब की,

करे वो पालना सब की,

वही मालिक है दुनिया का,

पिता माता विधाता है,

पिता माता विधाता है,

लगा ले प्रेम ईश्वर से,

अगर तू मोक्ष चाहता है......

नहीं पाताल के अंदर,

नहीं आकाश के ऊपर,

नहीं आकाश के ऊपर,

सदा पास है तेरे,

कहाँ ढ़ूंढ़न को जाता है,

कहाँ ढ़ूंढ़न को जाता है,

लगा ले प्रेम ईश्वर से,

अगर तू मोक्ष चाहता है......

करो जप तपन भारी,

रहो जाकर सदा वन में,

रहो जाकर सदा वन में,

बिना सतगुरु की संगत के,

नहीं वो दिल में आता है,

नहीं वो दिल में आता है,

लगा ले प्रेम ईश्वर से,

अगर तू मोक्ष चाहता है.......

पड़े जो शरण में उनकी,

छोड़ दुनिया की लालच को,

छोड़ दुनिया की लालच को,

ब्रम्हानंद के निश्चय से,

परम सुख धाम पाता है,

परम सुख धाम पाता है,

लगा ले प्रेम ईश्वर से,

अगर तू मोक्ष चाहता है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।