बम बम बम मेरे भोले भंडारी

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज – आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा

बम बम बम मेरे भोले भंडारी,

बम बम बम मेरे भोले भंडारी,

भोले भंडारी मैं हूँ तेरा पुजारी सुन,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी,

बम बम बम मेरे भोले भंडारी.......

भोलेनाथ की जय,

हो ओ ओ दीनानाथ की जय,

जय शिवशंकर,

जय जय भोले,

जय हो बद्रीनाथ,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी......

नैन मेरे पूजा के दीपक,

मन है मेरा शिवाला,

तूने अपने रंग में मेरे,

जीवन को रंग डाला,

तेरे जैसा ना ही कोई,

तेरे जैसा ना ही कोई,

पर उपकारी सुन,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी........

शिव शंकर कैलाश पति,

तू है त्रिलोकी नाथ,

तेरी कृपा हुए तो देखी,

जीवन की प्रभात,

अब ना मिलेगी कोई,

अब ना मिलेगी कोई,

रैन अंधियारी सुन,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी.......

डूब के भक्ति की गंगा में,

मुझको मिला किनारा,

ये तेरा उपकार है तूमने,

मुझको दिया सहारा,

ओ बनके रहूँगा तेरे,

बनके रहूँगा तेरे,

दर का भिखारी सुन,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी.......

बम बम बम मेरे भोले भंडारी,

बम बम बम मेरे भोले भंडारी,

भोले भंडारी मैं हूँ तेरा पुजारी सुन,

बम बम बम मेरें भोले भंडारी,

बम बम बम मेरे भोले भंडारी......

जय महादेव, देवादिदेव,

जय शिवशंकर, जय सोमेश्वर,

जय कैलाशी, जय सुखराशि,

जय जय भोले, जय रामेश्वर,

जय कामारी,जय त्रिपुरारी

भव भय हारी, जय मल्लेश्वर,

जय विश्वम्भर, जय वैधनाथ,

जय विशात्मन, प्रभु विश्वनाथ,

जय नीलकंठ, जय गौरीपति,

जय लोकनाथ, जय सोमनाथ,

जय मुक्तेश्वर, जय अमरनाथ,

जय योगेश्वर, जय नागेश्वर,

जय उमानाथ, जय भैरवनाथ,

ॐ नमः शिवाय नमो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।