अवध नगरीया में राम राज कब लाओगे

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

अवध नगरीया में राम राज कब लाओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे......

तेरे भक्तो पे चलती है गोलिया,

आके सब खेलते है खून की होलिया,

इन दुष्टों को कब आके सबक सिखाओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे.......

बहनो की आबरू पल में लूट जाती है,

गऊ माता यहाँ काट दी जाती है,

कब अब हत्यारो से इन्हे बचाओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे......

कमल संदीप की उम्मीदे ना खो जाए,

कहे कुलदीप कहीं देर ना हो जाए,

दिल के सपने कब साकार बनाओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे,

सूना है तेरा धाम राम कब आओगे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।