तुझ पे कुर्बान है मेरी सारी उम्र

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुझ पे कुर्बान है मेरी सारी उम्र,

मेरे सांवरे मेरी ले खबर....

जब से आया हूं दर पे तेरे सांवरे,

रहता हरदम लवों पे तेरा नाम है,

नींद आती नहीं नैन आते है भर,

मेरी सांवरे मेरी ले ले खबर.....

है तुम्हीं से मुहब्बत तुम्हीं से लगन,

तुम्हें देखा नहीं ब्याकुल मेरा मन,

अब तो होता नहीं मेरे दिल को सब्र,

मेरे सांवरे मेरी ले ले खबर.....

ढल रही है उम्र तक ग‌ई है नज़र,

खत्म होने को है जीवन का सफर,

हम जाए कहां तुम्हें ढूंढे किधर,

मेरे सांवरे मेरी ले खबर .....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।