जब से जुड़ा है नाता तुम संग

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई नही है जीवन में गम,

जब से जुड़ा है नाता तुम संग....

हर पल तेरी याद सताती,

जीवन में खुशिया, तुम्ही से ही आती,

जीवन में तुमको ना भुलायेंगे हम,

कोई नही है जीवन में गम.....

तुमसे जुड़ी है जीवन की हर कहानी,

तुम्ही दे रहे हो हमें दाना पानी,

तुम पर ही मेरा जीवन अर्पण,

कोई नही है जीवन में गम.....

तुम पे भरोसा है गिरधारी,

स्थान चरणों में, तुम दोगे मुरारी,

सत्यम का जीवन, गुजरे तेरे संग,

कोई नही है जीवन में गम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।