जय ॐ नाम बोलो जय ॐ नाम

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

ॐ है उसका नाम हृदय है जिसका धाम,

ॐ है उसका नाम हृदय है जिसका धाम

सत्य है उसका नाम, जय ॐ नाम.....

वो है अजन्मा अनादि अनन्ता, सम्बल है वो सारे जग का,

निर्विकार साकार निराकार निर्लेप, ईश्वर है उसका नाम,

जय ॐ नाम, बोलो जय ॐ नाम......

कर्ता है तो सारे जग का, वो ही तो है एक नियन्ता,

बिन जिसके होता नहीं, जग में कोई काम,

सृष्टि के एकाधार,

जय ॐ नाम, बोलो जय ॐ नाम......

हम हैं उपासक उस ॐ नाम के,

जपने से जिसके क्लेश हैं मिटते,

सब मिलकर करले प्रतिपल उसका ध्यान,

नामों में बड़ा एक नाम,

जय ॐ नाम, बोलो जय ॐ नाम......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।