मैं तेरी हो गई रे मेरे सांवरिया सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं तेरी हो गई रे मेरे सांवरिया सरकार॥

तू यार मेरा दिलदार मेरा तू ही तो मेरा प्यार,

मैं तेरी हो गई रे.........

तुझसे जुड़ा है सांवरिया मेरा जन्म जन्म का नाता रे,

नजर घुमाई हर जगा पर कोई नही मुझे बाता रे,

एक नजर कर्म की करदे तू करती हु इकरार,

मैं तेरी हो गई रे......

अंखिया उडीक दिया दिल वाजा मारदा,

आजा परदेसिया ये वासता प्यार दा,

आ जा तेनु अंखिया उडीक दिया...

नित खैर मंगा सोहनिया मैं तेरी दुआ न कोई होर मांग दी,

तू यार मेरा दिलदार मेरा तू ही तो मेरा प्यार,

मैं तेरी हो गई रे...........

रींगस से लेके निशान मैं खाटू नगरी आऊ गी,

श्याम कुंड में नहा के बाबा,

तेरी जोत जगाऊ गी,

ये अर्जी मेरी सुनले तू,

ओ जग के पालन हार,

मैं तेरी हो गई रे.........

अब प्रेम की सीमा पार हुई ना जगती हु न सोती हु,

रो रो के अन्सुसन से सांवरिया मैं अपना मुखड़ा धोती हु,

जिस बात को तू ना राज हुआ,

किस बात की है तकरार,

मैं तेरी हो गई रे.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।