हर जनम में सँवारे का साथ चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर जनम में सँवारे का साथ चाहिए,

सर पे मेरे नाथ तेरा हाथ चाहिए,

सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिए,

मुझको बस इतनी सी सौगात चाहिए,

मेरी आंखों के तुम तो तारे हो,

जान से ज्यादा मुझे प्यारे हो,

रूठे सारी दुनिया, तुम रूठना नहीं,

मुझको तेरे प्यार की बरसात चाहिए,

मेरी दुनिया को तुम बसाये हो,

मेरी सांसो में तुम समाये हो,

दिन में साथ साथ तुम रहो मेरे,

सपनो में आते रहो, वो रात चाहिए,

मुझपे तेरी कृपा यु कम ना हैं,

फिर भी छोटी सी एक तमन्ना है,

मर ना जाये श्याम तुझे याद करके,

जीते जी एक तुमसे मुलाकात चाहिए,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।